गोला वन क्षेत्र में बीते कई महीनों से 22 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, जो आसपास के गांवों में फसल नुकसान और अन्य घटनाओं को लेकर सुर्खियों में रहा है. ऐसे में झुंड से अलग एक नर हाथी की मौत ने वन विभाग को भी हैरान कर दिया है.
बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले
वन विभाग ने बताया कि मृत हाथी का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा, जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. शुरुआती जांच में किसी तरह की बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है. हाथी का शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. स्थिति को देखते हुए गोला थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को हाथी के पास जाने से रोका गया. सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके में सतर्कता बरती जा रही है.
पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा
गौरतलब है कि गोला वन क्षेत्र में बीते कई महीनों से 22 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, जो आसपास के गांवों में फसल नुकसान और अन्य घटनाओं को लेकर सुर्खियों में रहा है. ऐसे में झुंड से अलग एक नर हाथी की मौत ने वन विभाग को भी हैरान कर दिया है. ग्रामीणों के अनुसार, सुबह खेत की ओर जाते समय उन्होंने हाथी को जमीन पर पड़ा देखा था. इसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई. गोला वन क्षेत्र के अधिकारी नीलेश पोद्दार ने बताया कि विभाग अपने स्तर से मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा.
गोला वन क्षेत्र में 22 हाथियों का झुंड सक्रिय
गौर करने वाली बात यह है कि वर्ष 2025 में रामगढ़ वन प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में हाथियों के झुंड के हमले में अब तक 11 ग्रामीणों की जान जा चुकी है. वर्तमान में रामगढ़ वन क्षेत्र में 18 हाथियों का झुंड और गोला वन क्षेत्र में 22 हाथियों का झुंड सक्रिय है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है. वहीं, वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों से दूरी बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें.
About the Author

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.