राजस्थान के औद्योगिक शहर भिवाड़ी के खुशखेड़ा–करौली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्टरी में सोमवार सुबह हुए भीषण धमाके और अग्निकांड ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। प्रशासन के अनुसार 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलसे श्रमिकों को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे के समय फैक्टरी में करीब 25 मजदूर कार्यरत थे। राहत एवं बचाव कार्य कई घंटों की मशक्कत के बाद पूरा किया गया और फैक्टरी को सील कर दिया गया है।

2 of 10
भिवाड़ी फैक्टरी अग्निकांड
– फोटो : अमर उजाला
सुबह 9:22 बजे धमाका, डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू
सुबह करीब 9:22 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को आग लगने की सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज धमाके के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। कई मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। खुशखेड़ा और रीको भिवाड़ी फायर स्टेशन की दमकल गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अत्यधिक तापमान और धुएं के कारण सर्च ऑपरेशन में कठिनाई आई।

3 of 10
फैक्टरी में धमाकों से दहला पूरा क्षेत्र
– फोटो : अमर उजाला
छह मृतकों की पहचान, अन्य की DNA से होगी शिनाख्त
विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई शव बुरी तरह झुलस गए। कुछ स्थानों पर केवल कंकाल अवशेष और शरीर के अंग मिले। प्रशासन ने अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कुछ मृतकों की पहचान डीएनए परीक्षण के माध्यम से कराई जाएगी।

4 of 10
भिवाड़ी अग्निकांड के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर
– फोटो : अमर उजाला
प्रशासन के अनुसार, मृतकों में से छह की पहचान बिहार के मोतिहारी निवासी श्रमिकों के रूप में हुई है, जिनमें सुजांत पुत्र शिव पासवान, मिंटू पुत्र सिकंदर पासवान, अजीत पुत्र सुरेंद्र, रवि पुत्र राजदेव, श्याम पुत्र जयदेव और अमरेश पुत्र कृष्ण लाल आदि शामिल हैं। अन्य मृतकों की पहचान दस्तावेजों और परिजनों के माध्यम से कराई जा रही है। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स दिल्ली भेजा गया।

5 of 10
बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला
वहीं, हादसे के बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने अभी तक पांच मजदूरों की मौत की पुष्टि करते हुए सभी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मृतक के आश्रितों को दो-दो लाख रुपय देने की घोषणा की है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.