राष्ट्रीय राजधानी में 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री, मंत्री और उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शाम 5 बजे से पहले शहर में कोई भी मार्ग बंद या प्रभावित नहीं रहेगा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार केवल शाम 5 से 6 बजे के बीच प्रधानमंत्री के भारत मंडपम पहुंचने के दौरान भैरो मार्ग, मथुरा रोड, अकबर रोड और एसबी मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। इसके अलावा राजधानी में अन्य किसी मार्ग को बंद नहीं किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.