राजधानी रायपुर में एक ढाबे के बाहर युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
पहले तो इलाके में हत्या की आशंका को लेकर जमकर हंगामा हुआ, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की मौत किसी हमले से नहीं, बल्कि शरीर के अंदर हुए गंभीर ब्लीडिंग यानी इंटरनल ब्लीडिंग के कारण हुई है। मृतक की शिनाख्त चेन्नई निवासी के. दिनेश के रूप में हुई है।
उरला पुलिस मामले में मर्ग कायम करके जांच कर रही है।
उरला टीआई रोहित कुमार मालेकर ने बताया, कि शनिवार की दोपहर 11 बजे थाना क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा होटल के पास ट्रक ड्राइवर की लाश मिली थी। ड्रायवर की हत्या होने की सूचना मिलने पर मर्ग कायम करके जांच शुरू की तो पता चला, कि शुक्रवार की रात को वो विधानसभा इलाके में स्थित अंकित प्रकाश कंपनी के परिसर में ट्रक में सामान लोड करवा रहा था।

ड्राइवर का शव थाने के बाहर लहू लुहान हालत में मिला।
सामान लोड करवाने के दौरान गाड़ी का डाला उसके सिर पर गिर गया था। ड्रायवर को मौके पर कम चोट का एहसास हुआ तो उसने इलाज नहीं करवाया और अपने हेल्पर को गाड़ी में बिठाकर उरला थाना क्षेत्र में अन्नपूर्णा ढाबा के पास पहुंचा।
यहां ड्राइवर रात को आराम करने के लिए लेटा और सुबह तक इंटरनल ब्लीडिंग की वजह से उसकी मौत हो गई। ड्राइवर के मुंह और नाक से खून निकल रहा था, इसलिए स्थानीय लोगों ने हत्या होने की बात पुलिस को बताई। ड्राइवर के साथ मौजूद हेल्पर ने अपने बयान में इस बात की पुष्टि की है। मामले में मर्ग कायम करके जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.