लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सहित 41 लोगों पर कोर्ट ने आरोप तय किए। इसके बाद बीजेपी ने लालू यादव के परिवार पर तंज कसा है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज कहा है कि कोर्ट की ट
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि लालू यादव और तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि क्या राबड़ी देवी पार्ट-2 का निर्माण राजद में होने जा रहा है। राजश्री को कब तेजस्वी यादव पार्टी की कमान सौंपने जा रहे हैं। क्योंकि कोर्ट की टिप्पणी से स्पष्ट है कि लालू यादव, तेज प्रताप, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत सबके सब जेल जाने वाले हैं।
कार्यकर्ताओं को पार्टी संभालने का मौका नहीं मिलेगा
नीरज कुमार ने कहा कि आरजेडी में तो ऐसी परंपरा है ही नहीं कि कार्यकर्ताओं को पार्टी संभालने का मौका मिलेगा। वह भाजपा नहीं है, कि कार्यकर्ता को नेतृत्व मिलेगा। कोई कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। वहां तो परिवार से ही बनेगा। राजश्री की ताजपोशी कर राबड़ी देवी पार्ट-2 कब बनाने जा रहे हैं- यह उन्हें बताना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि नौकरी के नाम पर जमीन लेकर जैसा किए हैं वैसा फल भुगतना होगा। लालू यादव चारा घोटाला से सीख नहीं ले पाए और रेल मंत्री बनने के बाद अपने परिवार को भ्रष्टाचार के दलदल में भी घसीट कर ले गए। अब केंद्रीय नेतृत्व को गाली दे रहे हैं। इसमें न केंद्र सरकार का कोई लेना देना है, न बिहार सरकार का कोई लेना देना है।
केंद्र सरकार पर बोलकर किसको गलतफहमी में डाल रहे हैं। इतनी संपत्ति बना लिए, आखिर कहां से बनाए। आज तक वह लोग परिवार से बाहर नहीं निकल पाए। लालू यादव मुख्यमंत्री से हटकर जेल गए, तो पत्नी को मुख्यमंत्री बनाए। विपक्ष का नेता बनाना था तो अपने बेटा को बना दिए। परिवार में सिमटे हुए हैं, इसे लोगों को सीख लेनी चाहिए कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार से निकलना चाहिए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.