प्रदेश के बजट पर बहस के दौरान वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में जिले के लिए नई सौगातों की घोषणाएं की हैं। दौसा में यूआईटी के कार्यालय भवन के लिए कंसल्टेंसी फर्म नियुक्त कर डीपीआर बनवाई जाएगी। दौसा में अभी यूआईटी कलेक्ट्रेट परिसर के एक भवन में संचालित किया गया है। अब यूआईटी को जल्द ही अपना नया भवन मिल सकेगा। यहां अभी ज्यादातर स्टाफ भी प्रतिनियुक्ति पर लगाया हुआ है। नया भवन बनने के बाद यहां आमजन के कार्य आसानी से हो सकेंगे। दौसा और बांदीकुई के 265 गांवों की इस बड़ी यूआईटी में बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति, पट्टा जारी करना, सड़क और ड्रेनेज विकास के कार्य किए जाएंगे। वहीं लालसोट में पशु चिकित्सा महाविद्यालय की सौगात मिली है। इससे जिले के विद्यार्थियों को डिग्री और डिप्लोमा कोर्स करना आसान हो जाएगा। पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा। जिले के लिए नई घोषणाएं
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.