Aaj ka Vrishchik Rashifal 8 February 2026: 8 फरवरी 2026 को वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति काफी रोचक है. ज्योतिषाचार्य डॉ. कुणाल कुमार झा के अनुसार, बुध और शुक्र की युति से जहाँ धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. वहीं शत्रुओं की सक्रियता और पारिवारिक क्लेश मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं. जानें आज के शुभ उपाय और सावधानियां.
धन लाभ और आर्थिक स्थिति
डॉ.कुणाल कुमार झा के अनुसार आज वृश्चिक राशि वालों की कुंडली में बुध और शुक्र दोनों ही चतुर्थ भाव में विराजमान हैं. ग्रहों की यह युति धन लाभ का प्रबल योग बना रही है. व्यापारियों और नौकरीपेशा जातकों को अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है. अटके हुए धन की प्राप्ति के भी संकेत हैं.
शत्रु और पारिवारिक क्लेश का डर
सकारात्मक आर्थिक योग के बावजूद आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है. फाल्गुन कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि पर वृश्चिक राशि वालों के लिए अंतरघात करने वाले शत्रुओं की वृद्धि का योग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज पिता पक्ष से किसी शोक या दुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है. साथ ही अनेक प्रकार के क्लेश, शारीरिक कष्ट और मानसिक पीड़ा होने की संभावना है. ऐसे में अपने शत्रुओं से सावधान रहें और किसी भी वाद-विवाद से बचें.
शुभ फलों के लिए अचूक उपाय
अशुभ प्रभावों को कम करने और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए डॉ.कुणाल कुमार झा ने विशेष उपाय सुझाए हैं. आज विशेष रूप से लाल रंग के वस्त्र धारण करें. वाल्मीकि कृत आदित्य हृदय स्रोत एवं सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें. इसके अलावा दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करना कष्टों को दूर करेगा. सूर्य देव को गाय के दूध से अर्घ्य प्रदान करें. इससे शुभता बढ़ेगी और अशुभ तत्वों का नाश होगा. आज वृश्चिक राशि के जातकों को धन की रक्षा के साथ-साथ परिवार, विशेषकर पिता के साथ मधुर संबंध बनाए रखने चाहिए ताकि सुख-समृद्धि बनी रहे.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.