Aaj ka Vrishchik Rashifal 4 January: वृश्चिक राशि के लिए 4 जनवरी 2026 को सूर्य की दृष्टि शुभ है. डॉक्टर धीरज कुमार झा के अनुसार यात्रा, वाहन या जमीन खरीदना उत्तम रहेगा, पर कर्ज न लें. ओम नमः शिवाय का जाप करें. जानें राशिफल और उपाय.
प्रेम से संबंधित बातों को स्थिर रखें
खास करके यदि किसी भी तरह के वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो आप आज के दिन खरीद सकते हैं. यह आपके लिए उत्तम रहेगा. परंतु ध्यान रखें कि वह आप अपने पैसे से खरीदें. किसी से कर्ज लेकर ना खरीदें. आज के दिन लिया गया कर्ज आपके लिए महंगा पड़ सकता है.
आज का दिन शुभकारक और उत्तम फलदायक
वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन किसी तरह के प्रेम से संबंधित बातों को स्थिर रखना चाहिए. यानी कि उसे रोक दें और जमीन इत्यादि आप खरीदना चाहते हैं तो आप खरीद सकते हैं, लेकिन संभाल कर. आप अपने पैसे से खरीदें, कर्ज लेकर ना खरीदें.
108 बार ओम नमः शिवाय का जाप करें
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को सुबह में प्रातः समय उठने के बाद स्नान करके 108 बार ओम नमः शिवाय का जाप करना चाहिए. या स्नान करके सूर्य देवता को जल प्रदान करें. गाय के दूध से यदि आप अर्क प्रदान करते हैं तो और भी उत्तम होगा.
करें ये उपाय
साथ में विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ और दुर्गा सप्तशती के चौथे और एकादश अध्याय का पाठ करना आपके लिए शुभ कारक होगा. यह आपके दिन को और भी शुभ बनाएगा. आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.