- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
- कॉपी लिंक
कांग्रेस ने आगामी चुनावों को देखते हुए विभिन्न राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को असम कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने पश्चिम बंगाल, केरल तथा तमिलनाडु एवं पुडुचेरी के लिए भी स्क्रीनिंग कमेटियों की घोषणा की है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
अरुणाचल प्रदेश की रूपा बयोर की ताइक्वांडो में एशिया रैंक 1, वर्ल्ड रैंक 6

भारतीय ताइक्वांडो में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए रूपा बयोर ने वर्ल्ड रैंक 6 और एशिया रैंक 1 हासिल की है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने ताइक्वांडो में यह मुकाम पाया है।
अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी (डापोरिजो) से ताल्लुक रखने वाली रूपा बयोर की इस सफलता से देश, राज्य और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में खुशी की लहर है। खेल जगत से जुड़े लोगों ने इसे भारतीय ताइक्वांडो के लिए मील का पत्थर बताया है।
उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है और आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर ₹10 करोड़ का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

कस्टम्स विभाग ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर ₹10 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त किया है। साथ ही एक यात्री को भी गिरफ्तार किया है, वो बैंकॉक से दिल्ली आया था। यहां से कोलंबो (श्रीलंका) जाने वाला था। अधिकारियों ने बताया कि मामला 31 दिसंबर 2025 का है। जब आरोपी एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, तब उसकी हरकतों पर अधिकारियों शक हुआ था। तलाशी लेने पर उसके ट्रॉली बैग से 11 पैकेट मारिजुआना बरामद हुआ। इसका वजन 10.275 किलो था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.