Aaj Ka Tula Rashifal 15 January 2026 : आज का दिन तुला राशि वालों के लिए विशेष महत्व लेकर आया है. यह दिन खासतौर पर स्थिरता, धन-संचय और भविष्य की योजनाओं को मजबूत करने वाला है. चंद्रमा आज भी आपके दूसरे भाव, यानी धन और वाणी के स्थान पर विराजमान हैं. अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि गुरुवार होने के कारण देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव आपके साथ जुड़ा हुआ है. इसका सीधा असर आपकी सोच, निर्णय क्षमता और वाणी पर पड़ेगा.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि गुरुवार होने के कारण देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव आपके साथ जुड़ा हुआ है. इसका सीधा असर आपकी सोच, निर्णय क्षमता और वाणी पर पड़ेगा. आज आपकी बातें सामने वाले पर गहरा प्रभाव छोड़ेंगी. यदि आप किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से बातचीत करना चाहते हैं, अपनी बात मनवानी है या कोई डील फाइनल करनी है, तो आज का दिन बेहद अनुकूल है. आपकी कम्युनिकेशन स्किल आज किसी जादू से कम नहीं होगी.
उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने के प्रबल योग
जो लोग बैंकिंग, एजुकेशन, कंसल्टेंसी, अकाउंटिंग या मैनेजमेंट से जुड़े हुए हैं, उनके लिए आज का दिन किसी गोल्डन अवसर जैसा साबित हो सकता है. व्यापारियों के लिए भी शुभ संकेत हैं. लंबे समय से उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. आर्थिक दृष्टि से दिन संतोषजनक रहेगा और आय के नए रास्तों पर विचार करने का मन बनेगा.
तुला राशि के लिए आज का महाउपाय
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में धन के साथ-साथ बरकत भी बनी रहे, तो आज घर के मंदिर में भगवान विष्णु या अपने इष्ट देव के सामने हल्दी की गांठ और भीगी चने की दाल अर्पित करें। इसके बाद अपने माथे पर केसरिया हल्दी का तिलक लगाएं। आज के दिन पीली मिठाई, जैसे लड्डू का भोग लगाकर स्वयं भी खाएं और दूसरों को भी खिलाएं। इससे आपकी वाणी दोष दूर होंगे और धन का सकारात्मक प्रभाव जीवन में बना रहेगा
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.