Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 02 March 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा का लग्न भाव में प्रभाव सकारात्मक परिणाम देने वाला है. कार्य-व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं और नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा. रिश्तों में चल रही दूरियां कम होंगी और प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं. संतुलित निर्णय और धैर्य से काम लेने पर दिन और भी बेहतर साबित हो सकता है.
अजमेर. तुला राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आया है. चंद्रमा आज आपके प्रथम भाव यानी लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में लग्न भाव को व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और जीवन की दिशा का प्रतिनिधि माना जाता है. जब चंद्रमा इस भाव में आते हैं तो मन, विचार और भावनाएं सीधे तौर पर आपके व्यक्तित्व को प्रभावित करती हैं.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्य और व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अत्यंत अनुकूल है. बीते दिनों की थकान और मानसिक दबाव आज काफी हद तक कम होता हुआ महसूस होगा. आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत होगी. यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं या कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल करनी है, तो समय आपके पक्ष में है.नौकरीपेशा लोगों को भी आज अधिकारियों से सराहना मिल सकती है.
आर्थिक मामलों में स्थिति संतुलित और सकारात्मक रहेगी. यदि आप लंबे समय से किसी योजना पर काम कर रहे थे, तो आज उससे जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. हालांकि, भावनात्मक आवेग में आकर कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से बचें.
तुला राशि वालों के रिश्तों में मधुरता और अपनापन बढ़ेगा
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम है. मानसिक शांति और अंदरूनी संतुलन का अनुभव होगा. आप स्वयं को ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे. परिवार और जीवनसाथी के साथ तालमेल शानदार रहेगा. रिश्तों में मधुरता और अपनापन बढ़ेगा.
लेकिन एक छोटी सी सावधानी आवश्यक है. चंद्रमा के लग्न में होने से भावुकता बढ़ सकती है.ऐसे में किसी भी परिस्थिति में जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें. संयम और धैर्य आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे.
तुला राशि वाले करें ये महाउपाय
आज सोमवार और चतुर्दशी का शुभ संयोग है, जो भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है. आज शिवलिंग पर कच्चा दूध और बेलपत्र अर्पित करें. घर से बाहर निकलते समय माता का आशीर्वाद अवश्य लें. यह आशीर्वाद आपके आत्मबल को मजबूत करेगा और दिनभर सफलता के मार्ग प्रशस्त करेगा.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.