रेलवे के ओएनएस विभाग से रेलगाड़ियों के संचालन को दी स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक लगभग 164 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन पर रेलगाड़ियों का संचालन जल्द ही शुरू होगा। भारतीय रेलवे के ओएनएस विभाग ने इसके लिए आधिकारिक स्वीकृति दे दी है। इससे पहले रेलवे सुरक्षा आयोग (सीआरएस) ने भी ट्रैक की गुणवत्ता की जांच कर सुरक्षा की पुष्टि की थी।
शनिवार को पठानकोट से सुबह साढ़े नौ बजे जोगिंद्रनगर की ओर रवाना हुई ट्रेन शाम साढ़े पांच बजे जोगिंद्रनगर स्टेशन पहुंची। इस दौरान 164 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक की गुणवत्ता भी सही पाई गई। मार्च में ही इस मार्ग पर नियमित रेल संचालन शुरू होने की संभावना है।
उत्तर रेलवे के सहायक डिविजनल अधिकारी सुभाष राज के अनुसार पठानकोट के पास स्थित चक्की रेलवे पुल चार साल पहले, 20 अगस्त 2022 को क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के नए सिरे तैयार होने और सीआरएस और ओएनएस विभाग से सशर्त स्वीकृति मिलने के बाद अब इस मार्ग पर रेल संचालन शुरू होने जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.