Aaj Ka Makar Rashifal 05 January 2026 : मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी और समझदारी की मांग कर रहा है. जहां एक ओर व्यापार में लाभ और इच्छापूर्ति के योग बन रहे हैं, वहीं नौकरी और स्वास्थ्य के मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा. छात्रों और प्रेम जीवन के लिए दिन राहत और सकारात्मक संकेत लेकर आया है. महादेव की कृपा से दिन बेहतर बन सकता है.
स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ी सतर्कता जरूरी है. जितना हो सके स्क्रीन टाइम कम रखें, क्योंकि आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है. जयपुर की प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज मकर राशि के जातकों को मां भगवती का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है. इसलिए आज किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचें और हर कदम सोच-विचार कर उठाएं.
मकर राशि वालों को व्यापार में लाभ
बिजनेस से जुड़े जातकों की आज ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा. कोई पुरानी मनोकामना पूरी हो सकती है. आज खुद के साथ ईमानदार रहने के साथ-साथ अपने क्लाइंट्स और वर्कर्स से भी बेहतर संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी होगा.
मकर राशि वाले नौकरी में रहे सावधान
नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यस्थल पर विशेष सावधानी बरतनी होगी. किसी भी काम में जल्दबाजी नुकसानदायक साबित हो सकती है. यदि आप किसी बड़े या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो बेहतर होगा कि उसे आज के लिए टाल दें और अनुकूल समय का इंतजार करें. आज संयम और धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है. जिस चरण में आप अभी कार्यरत हैं, उसी पर फोकस बनाए रखें.
मकर राशि वाले छात्रों के लिए आज अच्छा दिन
स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन राहत लेकर आया है. आज पढ़ाई के बोझ से थोड़ा दूर रहकर बाहर घूमने-फिरने और दुनिया को एक्सप्लोर करने की सलाह दी जाती है. विद्यार्थियों को अपनी संकीर्ण सोच से बाहर निकलते हुए पढ़ाई के लिए नए और रचनात्मक तरीकों को अपनाने का प्रयास करना चाहिए.
मकर राशि वाले पार्टनर्स का दिन होगा रोमांटिक
लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के लिहाज से आज का दिन खास रहने वाला है. यदि किसी मामले में आपको या आपके पार्टनर को लंबे समय से अन्याय महसूस हो रहा था, तो आज न्याय मिलने की संभावना है. लवर्स और मैरिड कपल्स को आज भगवान का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा, इसलिए चिंता छोड़कर दिन को खुशी और सकारात्मकता के साथ बिताने का प्रयास करें.
मकर राशि वालों के लिए आज का उपाय
आज मकर राशि के जातकों को महादेव के मंदिर जाकर उन्हें गंगाजल अर्पित करना चाहिए. चढ़ाए गए गंगाजल की कुछ बूंदें आंखों और सिर पर भी अवश्य लगाएं.
About the Author
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.