सलूम्बर में कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अरावली क्षेत्र में 100 मीटर के आदेश और मनरेगा योजना का नाम बदलने के निर्णय का जोरदार विरोध किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानंद मेहता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला मुख्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया गया।
इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय से एक आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुंची, जहां जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार जनविरोधी फैसले लेकर आमजन के अधिकारों का हनन कर रही है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
जिला मुख्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया गया।
गांधी चौक पर सरकार के फैसलों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई और कार्यकर्ताओं ने मानव शृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली गांधी चौक से बस स्टैंड होते हुए वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंची। यहां सभी ब्लॉक अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं ने सरकार के निर्णयों की कड़ी निंदा करते हुए आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता, विधानसभा प्रत्याशी रेशमा मीना, आदिवासी जिलाध्यक्ष अशोक मीणा, पूर्व प्रधान गंगाराम मीणा, धूलिराम मीणा, पंचायती राज अध्यक्ष अशोक खटिक, लसाड़िया ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, सराड़ा ब्लॉक अध्यक्ष गणेश लाल चौधरी, सलूम्बर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, नगर अध्यक्ष सुनील सेवक, उपाध्यक्ष नारायण लाल भोई, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मिर्जा मजीद बेग, पार्षद समीर मोहम्मद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरीश सोनी, डॉ. जगदीश कलुआवत, मंडल अध्यक्ष रमेश चौबीसा, भंवरलाल नागदा, धूल सिंह, सराड़ा ब्लॉक उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, शंकरलाल जोशी, हीरालाल तोरावत, मोहन जैन, मोहम्मद भाई, एडवोकेट प्रकाश जोशी, महेश जोशी, जिला परिषद प्रत्याशी एडवोकेट गेबिलाल मेहता, जगाराम पटेल, तुषार पारडिया, एडवोकेट दिनेश जैन (उथरदा) और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.