पंचकूला में नीव पोर्टल लॉन्च करने के बाद संबोधित करते सीएम नायब सैनी।
हरियाणा के पंचकूला में वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ज्ञानसेतु एमओयू एक्सचेंज कार्यक्रम में हिस्सा लिया। एमओयू साइन के बाद उन्होंने नीव पोर्टल भी लॉन्च किया। उन्हाेंने कहा कि आज का दिन हरियाणा के शैक्षणिक इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप म
प्रदेश के सभी VC अपने विश्वविद्यालयों का डाटा नीव पोर्टल पर अपलोड करेंगे। विश्वविद्यालयों में रिसर्च के लिए भी बजट में 20 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। रिसर्च करने वाले छात्रों के लिए किसी भी प्रकार की कोई कमी प्रदेश में नहीं है।
6 हजार गांवों में अब 24 घंटे बिजली
सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की हर पार्टी 24 घंटे बिजली की बात करती थी। आम आदमी भी मांग करता था कि बिजली पूरी मिलनी चाहिए। लेकिन हमने हर गांव जगमग गांव का विचार किया गया और आज हरियाणा में 6000 गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे-ऐसे परिवार थे कि जिनके घर में गैस का कनेक्शन नहीं था। बरसात में खाना बनाना मुश्किल था। उन परिवार के घर तक गैस पहुंचाई गई।
प्री बजट बैठकों का दौर शुरू
हरियाणा सरकार ने प्री बजट कंसल्टेशन बैठकों का दौर भी शुरू किया है। बजट 2026- 27 को आम लोगों का बजट बनाने के लिए अलग-अलग सेक्टरों से सुझाव लिए जा रहे हैं। सुझावों के आधार पर ही प्रदेश का बजट तैयार किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.