Chhapra News:मांझी प्रखंड के बरेजा गांव निवासी आरती देवी ने जीविका से सबसे पहले 10 हजार रुपये का लोन लेकर किराना दुकान खोली. मेहनत और लगन के बल पर दुकान ने जल्द ही रफ्तार पकड़ ली. परिवार की आर्थिक स्थिति संभलने लगी
इस विपत के घड़ी में आरती देवी जीविका में जुड़कर काम कर रही थी.इस दौरान उन्होंने किराना दुकान करने के लिए 10 हजार जीविका से लोन लिया. किराना दुकान खोल दिया. यह बिजनेस बहुत जल्द रफ्तार पर कर लिया. जिससे आरती देवी का घर अब अच्छा से चलने लगा. लेकिन आरती देवी यही तक सिमट कर नहीं रह गई, अपने कारोबार को और ऊंचाई तक ले जाने के लिए फिर से हिम्मत जुटाया और बकरी फार्म खोलने के लिए लोन ले लिया. बकरी फार्म भी काफी रफ्तार में चलने लगा. उसके बाद उन्होंने तीसरा बिजनेस सिक्की का लोन लेकर शुरू कर दिया. जिसमें लगभग दो दर्जन महिला काम करती हैं.
बेरोजगार महिलाओं का सहारा बना सरकार की योजना
आरती देवी सिक्की से काफी आकर्षक तस्वीर बनती है, घर के सजावट का सामान तैयार होता है, दौरी, डलिया सहित कई प्रोडक्ट तैयार करके बेचकर तगड़ा कमाई कर रही है. आरती देवी के ग्रुप में 18 से 20 महिला काम करती है. जो पहले सभी बेरोजगार थी. लेकिन सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जीवका के तहत अब सभी महिला रोजगार परत हो गई है. और अपने घर को चलाने में सहयोग करती हैं. आरती देवी ने बताया कि पहले मेरे पति शराब बनाकर बेचकर घर चलाने में सहयोग करते थे. अचानक शराब बंदी हुआ तो शराब का कारोबार पूरी तरह से बंद हो गया. पूरी तरह से घर में भुखमरी आ गई. उस समय मैं जीविका में जुड़कर काम कर रही थी.
10 हजार रुपये में लोन लेकर लिया था किराना दुकान
जहां से सबसे पहले ₹10 हजार किराना दुकान के लिए लोन लिया है. बहुत जल्द यह मेरा बिजनेस रफ्तार पकड़ लिया. उसके बाद बकरी पर लोन लिया. दोनों चलने लगा तो अब सिक्की बिजनेस को लेकर तीसरा बिजनेस भी शुरू कर दिया हूं. बताया कि 18 से अधिक महिला हमारे साथ काम करती हैं. जो पहले सभी बेरोजगार थी. सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जीवका हम सभी बेरोजगार महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. जीविका से जुड़कर महिला लोन उठाकर छोटा-छोटा उद्योग करके अच्छा कमाई कर रही है. जिस घर का बेरोजगारी खत्म हो रहा है. महिला खुद आत्मनिर्भर बन रही है. सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं. जिस सरकार में बेसहारा महिलाओं को इतना रोजगार आत्म सम्मान मिल रहा है. उससे बड़ा क्या हो सकता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.