Shimla Doctor Issue: शिमला के आईजीएमसी में मारपीट का शिकार हुए मरीज को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. कहा जा रहा है कि वह शिक्षक हैं, लेकिन अब पता चला है कि वह कैंटीन चलाते हैं. साथ ही शिमला के कुपवी में उनके खिलाफ छह माह पहले एक केस भी दर्ज हुआ था, जिसमें उन पर मारपीट के आरोप लगे हैं.
दरअसल, गुरुवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई और कहा गया कि अर्जुर पंवार पर उनके कुपवी के जुब्बल क्षेत्र में उनके गांव में मारपीट का केस दर्ज हुआ था.
पता चला है कि गांव में घर बनाने को लेकर यह पूरा विवाद हुआ था और जिस जमीन पर अर्जुन घर बना रहे थे, उस पर एक अन्य पक्ष ने भी दावा किया था और इसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें करीब छह लोगों को आरोपी बनाया गया था. केस में मशोट गांव के रहने वाले सुरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 26 जून को वह अपनी जमीन से घर लौट रहे थे तो उन्हें भीम सिंह समेत छह लोगों ने पीटा था और मारने की धमकी दी थी. इस मामले में पुलिस ने धारा 126(2), 115(2), 191(2), 190, 352, 321(2) BNS के तहत केस दर्ज किया था.
शुक्रवार को क्या हुआ
शुक्रवार को इस पूरे विवाद को लेकर प्रदेश भर के करीब 2800 से अधिक डॉक्टर हड़ताल पर रहे. वहीं, डॉक्टरों के एक दल ने सीएम से भी मुलाकात की. फिलहाल, विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है और प्रदेशभर की नजरें इस पर टिकीं हैं. उधऱ, सीएम ने भी इस मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं. ऐसे में उम्मीद है कि जल्द इस केस का कोई हल निकलेगा.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.