चंडीगढ़ में पार्किंग व्यवस्था को आसान, पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नगर निगम चंडीगढ़ की ओर से 27 जनवरी से ‘एमसी वन पास’ पार्किंग सिस्टम शुरू किया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत दोपहिया वाहनों के लिए 250 रुपए और चारपहिया वाहनों के लिए 500 रुपए में मासिक पार्किंग पास उपलब्ध होगा, जो नगर निगम द्वारा संचालित सभी अधिसूचित पार्किंग स्थलों पर मान्य रहेगा। इस सिस्टम के लागू होने से जहां रोजाना पार्किंग टिकट लेने की झंझट खत्म होगी, वहीं डिजिटल भुगतान को भी बढ़ावा मिलेगा। खास बात यह है कि मासिक पास लेने के लिए नागरिकों को किसी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। क्यूआर कोड स्कैन कर मिलेगा पास, पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन नगर निगम चंडीगढ़ ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से इस योजना को लागू किया है। मासिक पार्किंग पास एमसी या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, पार्किंग स्थलों पर लगाए गए क्यूआर कोड या अखबारों में प्रकाशित क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकेगा। इससे प्रक्रिया पूरी तरह सरल और पारदर्शी होगी। नगर निगम कमिशनर अमित कुमार ने बताया कि एमसी वन पास पार्किंग सिस्टम स्मार्ट अर्बन मोबिलिटी और कुशल पार्किंग प्रबंधन की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था से मैनुअल हस्तक्षेप कम होगा, पारदर्शिता बढ़ेगी और आम लोगों को रोजमर्रा की पार्किंग समस्या से राहत मिलेगी। इन पार्किंग स्थलों पर होगा मान्य : एलांते मॉल के सामने, सेक्टर-17, सेक्टर-22 और सेक्टर-35, सुखना लेक, सेक्टर-17 की मल्टी-लेवल पार्किंग सहित अन्य अधिसूचित नगर निगम पार्किंग स्थल शामिल हैं। पूरे शहर में लागू होगी योजना नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य शहर की पार्किंग व्यवस्था को स्मार्ट, नागरिक-केंद्रित और पूरी तरह डिजिटल बनाना है। भविष्य में चरणबद्ध तरीके से इस वन पास सिस्टम को शहर के अन्य पार्किंग स्थलों पर भी लागू किया जाएगा, ताकि नागरिकों को एक समान और सुविधाजनक पार्किंग सुविधा मिल सके। न
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.