बीएसएल इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का फाइनल मुकाबला बुधवार 15 जनवरी को क्रिकेट स्टेडियम, सेक्टर-4 में रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। फाइनल मैच जीजीपीएस, सेक्टर-5 और डीएवी इस्पात विद्यालय, सेक्टर-8/B के बीच खेला गया। सुपर ओवर में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएवी इस्पात विद्यालय सेक्टर-8/B ने खिताब अपने नाम किया। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आदित्य कुमार (डीएवी इस्पात विद्यालय सेक्टर-8/B) को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। जीजीपीएस की टीम ने 143 रन बनाए
टॉस जीतकर जीजीपीएस, सेक्टर-5 ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। जीजीपीएस की ओर से अपूर्ण ओम ने सर्वाधिक रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में डीएवी इस्पात विद्यालय के सावन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 3 विकेट झटके। विजेता के निर्णय के लिए सुपर ओवर
इधर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी इस्पात विद्यालय सेक्टर-8/B की टीम ने भी पूरे 20 ओवर खेलते हुए 10 विकेट पर 143 रन ही बनाए, जिससे मुकाबला बराबरी पर छूट गया और मैच ड्रॉ घोषित हुआ। इसके बाद विजेता के निर्णय के लिए मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा। सुपर ओवर में डीएवी इस्पात विद्यालय सेक्टर-8/B ने एक विकेट के नुकसान पर 12 रन बनाए। जवाब में जीजीपीएस, सेक्टर-5 की टीम एक विकेट खोकर केवल 7 रन ही बना सकी। इस तरह सुपर ओवर में जीत दर्ज कर डीएवी इस्पात विद्यालय सेक्टर-8/B ने चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। आदित्य कुमार ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए
मैच में डीएवी की ओर से आदित्य कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। गेंदबाजी में सिद्धार्थ रजवाड़ ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट तथा शौर्य कुमार सह ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.