शिवहर में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा शुरू हो गया है। जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने 15 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे समाहरणालय परिसर से भूकंप चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पखवाड़ा 15 से 28 जनवरी तक मनाया जाएगा। यह आयोजन बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए जन-जागरूकता बढ़ाना है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि भूप चेतनाकं रथ जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को भूकंप के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, आपदा प्रबंधन और सतर्कता के संबंध में विस्तृत जानकारी देगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी और कर्मी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। भूकंप सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.