Bikaner News: बीकानेर के राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र में पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों के लिए ऊंटगाड़ी भ्रमण सेवा शुरू की गई है. पारंपरिक शैली में तैयार ऊंटगाड़ी में एक साथ 9 लोग बैठ सकते हैं. इससे पर्यटकों को ऊंटों की नस्ल, संरक्षण, दूध उत्पादन और अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी मिलेगी. यह पहल पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ऊंट संरक्षण का संदेश भी दे रही है.
पर्यटकों के लिए शुरू की गई है ऊंटगाड़ी सेवा
यादगार अनुभव साबित होगा ऊंटगाड़ी में भ्रमण
ऊंटगाड़ी में भ्रमण के दौरान पर्यटकों को ऊंटों की उपयोगिता, उनके दूध के औषधीय गुणों और मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका के बारे में भी बताया जाएगा. पर्यटकों का कहना है कि ऊंटगाड़ी से केंद्र का भ्रमण करना एक यादगार अनुभव है. इससे उन्हें ऊंटों के बेहद करीब जाकर देखने और राजस्थान की परंपरागत संस्कृति को महसूस करने का अवसर मिल रहा है. आने वाले समय में केंद्र प्रशासन पर्यटकों के लिए और भी नई सुविधाएं विकसित करने की योजना बना रहा है, जिससे राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर का प्रमुख पर्यटन स्थल बन सके.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.