भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय जूनियर जूडो चैंपियनशिप में खेलते हुए खिलाड़ी
भिवानी के भीम स्टेडियम में लड़के व लड़कियों की हरियाणा राज्य स्तरीय जूनियर जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं खिलाड़ी एक-दूसरे प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देने के लिए हर प्रयास करते नजर आए।
हरियाणा जूडो एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट एवं भिवानी के महासचिव अजीत बामला ने बताया कि जूडो एसोसिएशन के आदेशानुसार राज्य स्तरीय चैंपियनशिप करवाई है। जिसमें करीब 350 लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। वहीं आने वाले समय में 23-26 तारिख तक कोलकाता में नेशनल चैंपियनशिप होनी है।
भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय जूनियर जूडो चैंपियनशिप में खेलते हुए खिलाड़ी
उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य स्तरीय जूनियर जूडो चैंपियनशिप में जो प्रथम स्थान पर आएंगे, वे कोलकाता में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जाएंगे। उम्मीद है कि हरियाणा वहां जाकर जीत हासिल करें। इसलिए बेहतर खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा।
20 खिलाड़ी लेंगे नेशनल चैंपियनशिप में भाग अजीत बामला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 8 भारवर्ग लड़के व लड़कियों के लिए गए हैं। जिनमें सभी आठों भारवर्ग में विजेता लड़के व लड़कियों का चयन किया गया है। जो कुल 16 खिलाड़ियों (8 लड़के व 8 लड़कियों) का चयन किया गया है।

भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय जूनियर जूडो चैंपियनशिप का आयोजन
पहली बार लड़के व लड़कियों में 2-2 भारवर्ग में अतिरिक्त खिलाड़ी चयनित किए हैं, जो द्वितीय स्थान पर रहे हैं। वे भी नेशनल चैंपियनशिप में शामिल हुए हैं। इसलिए अबकी बार 20 बच्चे हरियाणा की तरफ से शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि खेलों के जरिए युवाओं को नौकरी भी मिल रही हैं। जूडो के खिलाड़ी भी सरकारी नौकरी के पदों पर हैं।
ये रहे लड़कों के परिणाम भारवर्ग : विजेता 55 किलोग्राम : अमन 60 किलोग्राम : यश अहलावत 66 किलोग्राम : प्रिंस 73 किलोग्राम : अंकित 81 किलोग्राम : इंद्र आकाश सिंह 90 किलोग्राम : जतिन 100 किलोग्राम : किरीट 100 किलोग्राम से ज्यादा : दिव्य राहुल

भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय जूनियर जूडो चैंपियनशिप में खेलते हुए खिलाड़ी
ये रहे लड़कियों के परिणाम भारवर्ग : विजेता 44 किलोग्राम : हेतल 48 किलोग्राम : रेनू 52 किलोग्राम : दिशा 57 किलोग्राम : खुशी 63 किलोग्राम : शान 70 किलोग्राम : मनप्रीत रानी 78 किलोग्राम : राधिका 78 किलोग्राम से ज्यादा : प्रगति
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.