Bihar STET Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2025) का रिजल्ट आज सोमवार, 5 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार bsebstet.org वेबसाइट पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड देख सकेंगे।
रिजल्ट मेरिट लिस्ट के साथ घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं।
बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा अक्तूबर-नवंबर 2025 में कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित की गई थी, जिसमें पेपर-1 (कक्षा 9-10) और पेपर-2 (कक्षा 11-12) शामिल थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.