मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
खैरागढ़ ब्रेकिंग: जया केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग
जालबांधा के मोहंदी स्थित जया केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी. आग और धुएं की लपटें दूर तक दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई. मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तैनात है. आग कैसे लगी, इसका कारण अभी साफ नहीं है. अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है. नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा.
बिलासपुर: तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में पेंट फैक्ट्री में भीषण आग
तिफरा औद्योगिक क्षेत्र की पेंट, टाइल्स और पुट्टी फैक्ट्री में भीषण आग लगी. अनव इंडस्ट्री में रखे केमिकल से आग तेजी से फैल गई. दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग ने पूरे फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.
CG News: छत्तीसगढ़ का तीसरा बीजेपी बजट 24 फरवरी को पेश
छत्तीसगढ़ का तीसरा बीजेपी बजट 24 फरवरी को पेश हो सकता है. विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि पहले बजट में ज्ञान, दूसरे में गति थी, लेकिन अब प्रदेश की दुर्गति है. उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचार और 40% कमीशन वाली सरकार होने का आरोप लगाया और कहा कि केवल प्रचार (प्रोपेगेंडा) किया जा रहा है.
शिवपुरी वकील हत्या विरोध: पूरे मध्य प्रदेश में वकीलों की हड़ताल
शिवपुरी जिले के करैरा में दो दिन पहले एडवोकेट संजय सक्सेना की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के विरोध में पूरे मध्य प्रदेश के वकीलों ने आज हड़ताल की है. वकील कोर्ट तो पहुंचे, लेकिन कोई काम नहीं कर रहे हैं. ग्वालियर में हाईकोर्ट और जिला न्यायालय सहित 3000 से अधिक मामले प्रभावित हुए हैं.
ग्वालियर में बेजुबान के साथ अमानवीय व्यवहार
भितरवार नगर परिषद के वार्ड 12 में एक अधेड़ ने स्ट्रीट डॉगी को डंडों से पीट-पीट कर मार डाला. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें डॉगी के साथ बेरहमी दिखती है.
मंडला स्कूल में प्रार्थना के दौरान मधुमक्खियों का हमला
बिसौरा स्कूल में प्रार्थना के समय मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे 15 बच्चे और 4 शिक्षक घायल हो गए. कुछ बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को आनन-फानन में निवास अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है.
Indore News: इंदौर हाईकोर्ट में भोजशाला मामले की सुनवाई हड़ताल के कारण स्थगित
धार/भोजशाला मामले में इंदौर हाईकोर्ट की आज होने वाली सुनवाई अधिवक्ता संघ की हड़ताल के कारण स्थगित कर दी गई है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी.
जबलपुर न्यूज: फूड पॉइजनिंग से युवक की मौत, 18 का इलाज जारी
प्रसाद में बीकानेर स्वीट्स की पिस्ता बर्फी खाने से 19 लोगों को फूड पॉइजनिंग हुई. भेड़ाघाट निवासी 45 वर्षीय इंद्रपाल पटेल की मृत्यु हो गई, जबकि 18 अन्य का इलाज चल रहा है. मिठाई का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद बीकानेर स्वीट्स पर कार्रवाई होगी. भेड़ाघाट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सीनियर लेडी डॉक्टर की मौत के बाद उठा प्रॉपर्टी विवाद का मामला
सीनियर लेडी डॉक्टर की करोड़ों की संपत्ति विवाद में, डॉ हेमलता श्रीवास्तव की इलाज के दौरान मौत हो गई. रिटायर्ड डॉक्टर की मौत के बाद प्रशासन ने उनकी बहन को जानकारी दी. आज दोपहर रानीताल श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार होगा. डॉक्टर दंपत्ति पर संपत्ति को धोखे से हासिल करने के आरोप हैं. IMA ने भी संपत्ति के फर्जीवाड़े के आरोप लगाए हैं. वसीयत और अन्य दस्तावेजों की जांच जारी है. डॉक्टर सुमित जैन और डॉ प्राची जैन पर जमीन की रजिस्ट्री को लेकर आरोप लगे हैं. मामले की जांच के लिए IMA ने कलेक्टर को शिकायत दी है.
भिंड नगर पालिका की लापरवाही उजागर; पार्षद पति ने लगाया झाड़ू
वार्ड क्रमांक 20 में सफाई कर्मियों द्वारा झाड़ू न लगाने पर पार्षद पति विनोद दूरवार ने नागरिकों के साथ मिलकर सफाई की. कई दिनों से सफाई न होने के कारण वार्ड में गंदगी फैली हुई थी, जिससे लोग परेशान थे. जब अधिकारियों ने पार्षद की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया, तो उन्होंने खुद झाड़ू उठाई. भले ही भिंड नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा मिला हो, लेकिन जमीनी हकीकत सवाल खड़े कर रही है.
महाशिवरात्रि की बारात में भड़काऊ भाषण! बुरहानपुर में FIR, वायरल वीडियो की जांच शुरू
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में महाशिवरात्रि के दौरान भोले की बारात में दिया गया एक भाषण अब विवादों में घिर गया है. अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में मंच से वर्ग विशेष को लेकर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई गई है. कथित तौर पर भाषण में “वंदे मातरम गाओ, नहीं तो देश छोड़ो” जैसे शब्द बोले गए, जिसके बाद मामला गरमा गया. कार्यक्रम के दौरान रिकॉर्ड किया गया वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न समाजजनों ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की.
Mahashivratri Mega Rush! 5.68 लाख श्रद्धालुओं ने एक ही दिन में किए महाकाल के दर्शन, 30 मिनट में पूरी हुई लाइन
मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. रविवार रात 10 बजे तक करीब 5.68 लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके थे. भक्तों की कतारें शनिवार देर रात से ही लगनी शुरू हो गई थीं. दर्शन की शुरुआत तड़के 2:30 बजे हुई और पूरे दिन बिना रुके जारी रही. मंदिर प्रशासन ने महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर को 44 घंटे लगातार खुले रखने का फैसला किया है, जो सोमवार देर रात तक खुला रहेगा. पिछले वर्षों में जहां भारी भीड़ के कारण घंटों इंतजार करना पड़ता था, वहीं इस बार व्यवस्था काफी बेहतर नजर आई. श्रद्धालु 30 से 40 मिनट के भीतर दर्शन कर पा रहे हैं.
भोजशाला केस में आज बड़ा दिन! इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई, ASI सर्वे रिपोर्ट पक्षकारों को सौंपी जाएगी
मध्यप्रदेश के बहुचर्चित भोजशाला मामले में आज महत्वपूर्ण सुनवाई होने जा रही है. इंदौर स्थित मध्यप्रदेश हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ में इस केस पर सुनवाई तय है. इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा किए गए सर्वे की रिपोर्ट भी पक्षकारों को सौंपी जाएगी. माना जा रहा है कि आज की कार्यवाही आगे की कानूनी दिशा तय कर सकती है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने भोजशाला परिसर में 98 दिनों तक विस्तृत वैज्ञानिक सर्वे किया था. यह सर्वे कोर्ट के निर्देश पर कराया गया था. सर्वे के दौरान ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (GPR) तकनीक और अन्य पुरातात्विक तरीकों का इस्तेमाल किया गया. सर्वे की पूरी रिपोर्ट पहले ही कोर्ट में पेश की जा चुकी है. अब यह रिपोर्ट आधिकारिक तौर पर दोनों पक्षों को उपलब्ध कराई जाएगी.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे साइबर पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3:00 बजे भोपाल में अत्याधुनिक साइबर पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण करेंगे, जहां उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी मौजूद रहेंगे. यह कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन भवन, अरेरा हिल्स में स्थित होगा. अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर और सुरक्षित सर्वर से लैस यह कार्यालय डेटा की गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल बनाएगा.
MP Budget Session Day 1: राज्यपाल के भाषण से पहले ही गरमाया सदन! कफ सिरप से स्लॉटर हाउस तक हंगामे के आसार
मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है और पहले दिन से ही माहौल गरम रहने के पूरे आसार हैं. सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, लेकिन विपक्ष पहले ही सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है. माना जा रहा है कि राज्यपाल के भाषण के दौरान ही जोरदार विरोध और नारेबाजी देखने को मिल सकती है. विपक्ष ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है. कफ सिरप मामला, भागीरथपुरा विवाद और स्लॉटर हाउस से जुड़े मुद्दे सदन में जोर-शोर से उठाए जाएंगे. इसके अलावा कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक फैसलों को लेकर भी सवाल खड़े किए जाएंगे.बजट सत्र के दौरान 18 फरवरी को 4.80 लाख करोड़ रुपये का पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा. यह बजट पूरी तरह डिजिटल फॉर्मेट में रहेगा. सरकार का दावा है कि यह बजट विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार देगा, जबकि विपक्ष पहले से ही इसे लेकर सवाल खड़े कर रहा है.
उज्जैन में ड्रग्स माफिया पर बड़ा वार! 46 ग्राम MD के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.