Last Updated:
Mangal Transit In Kumbh: 23 फरवरी को मंगल का कुंभ राशि में गोचर होगा. इससे तीन राशियों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा. ये तीन राशियां हैं मेष, तुला और कुंभ. इन तीन राशि वालों को मानसिक, आर्थिक और सामाजिक चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है. समाधान क्या है, जानते हैं.
देवघर. फरवरी का महीना ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. सभी ग्रह समय-समय पर अपनी राशि बदलते हैं और उनके इस परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. किसी के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं तो किसी को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इस बार मंगल ग्रह 23 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. कुंभ राशि शनि की राशि मानी जाती है, इसलिए इस गोचर का असर थोड़ा गंभीर हो सकता है. मंगल का कुंभ राशि में गोचर होने से किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है और क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा. जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से.
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने जानकारी देते हुए बताया कि जब मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो शनि और मंगल की संयुक्त ऊर्जा कुछ राशियों के लिए भारी पड़ सकती है. मंगल को उग्र और तेज ग्रह माना जाता है, जबकि शनि को न्यायप्रिय लेकिन कठोर ग्रह कहा जाता है.
इन तीन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत
सबसे पहले बात करें मेष राशि की, तो इनके लिए यह समय मानसिक तनाव बढ़ाने वाला हो सकता है. काम का दबाव बढ़ सकता है और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने की संभावना रहेगी. ऐसे में धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी है.
तुला राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है. किसी भी बड़े निवेश से पहले सोच-समझकर फैसला लें. साथ ही, परिवार और कार्यस्थल पर अपने व्यवहार को संतुलित रखें, क्योंकि गलतफहमी की स्थिति बन सकती है.
व्यापार करने वाले लोगों को भी विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है. साझेदारी में काम कर रहे हैं तो पारदर्शिता बनाए रखें. किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.
धैर्य और संयम से काम लें तो परेशानी से बच सकते हैं
हालांकि यह समय पूरी तरह नकारात्मक नहीं है. अगरआप धैर्य, संयम और समझदारी से काम लेंगे तो बड़ी परेशानियों से बच सकते हैं. नियमित रूप से पूजा-पाठ करें, सकारात्मक सोच रखें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सही योजना और शांत मन से आप इस समय को भी सफलतापूर्वक पार कर सकते हैं.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.