छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेलगुड़ा में दो भालुओं ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला सत्य कोसारिया गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे चारामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिजनों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 6 बजे हुई, जब महिला अपने घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। तभी दो भालुओं ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवाले बाहर निकले। लोगों को आता देख भालू जंगल की ओर भाग निकले।
भालू के हमले में महिला घायल
हमले में महिला के सिर, पीठ और कमर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल चारामा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
क्षेत्र में भालुओं के दिखने और हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हालांकि, वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई या निवारक प्रयास नहीं किए गए हैं। कांकेर जिले में जंगली जानवरों के हमलों की जानकारी लगातार मिल रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.