बठिंडा शहर के महिला चौक स्थित पटवारी स्ट्रीट में बिजली बोर्ड के एक लाइनमैन की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 51 वर्षीय शिवराज सिंह उर्फ गोल्डी (पुत्र बेअंत सिंह) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही ह
.
घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता संदीप सिंह मौके पर पहुँचे और गंभीर रूप से घायल शिवराज सिंह को सिविल अस्पताल पहुँचाया। हालांकि, अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर अमित कंबोज ने बताया कि अस्पताल पहुँचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
पुलिस इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि गोली किस हथियार से चली और घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली दुर्घटनावश चली या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। पुलिस अधिकारी विभिन्न एंगल से साक्ष्य जुटाने में लगे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.