बठिंडा को मुख्यमंत्री मान ने दी 90 करोड़ की सौगात
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बठिंडा जिले को 90 करोड़ रुपए की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की सौगात दी। इसके तहत पुनर्निर्मित मुल्तानिया रेलवे ओवरब्रिज (आर.ओ.बी.) जनता को समर्पित किया गया। वहीं जनता नगर में एक नए रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मं
.
बता दे कि मुल्तानिया आर.ओ.बी. जनता को समर्पित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि नए आर.ओ.बी. यातायात कम करने, समय बचाने और निवासियों की रोजमर्रा की परेशानियों को हल करने में मदद करेंगे। उन्होंने जोर दिया कि उनकी सरकार प्रदेश की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और सभी निर्णय जनता और अन्य हितधारकों से विचार-विमर्श के बाद लिए जा रहे हैं।
बठिंडा पंजाब का एक प्रमुख रेलवे जंक्शन
मुख्यमंत्री ने बताया कि बठिंडा पंजाब का एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है, जहां से कई रेलवे लाइनें गुजरती हैं, जो शहर को अलग-अलग हिस्सों में बांटती हैं। अंबाला, दिल्ली, सिरसा और बीकानेर रेलवे लाइनों पर बना मुल्तानिया पुल बठिंडा के विभाजित हिस्सों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
35 वर्ष पुराना था पुल
मुख्यमंत्री कहा कि यह पुल 35 वर्ष पुराना था और शहर की वर्तमान यातायात आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं था। इसकी 23 फुट की संकरी चौड़ाई और अपर्याप्त सर्विस रोड के कारण यह पुल बढ़ते ट्रैफिक के लिए अनुपयुक्त हो गया था, जिससे स्कूल वैन, व्यापारी, एम्बुलेंस और भारी वाहनों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.