हरियाणा के पंचकूला निवासी बुजुर्ग पर पुलिस पर बदसलूकी करने और 40 मिनट ठंड में खड़ा रखने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग की शिकायत पर डीसीपी मनप्रीत सूदन ने जांच शुरू करवाई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उस रात पुलिस ने वहां पर नाका नहीं लगाया था। पंचकूला
.
रिकार्ड में नहीं नाका शिकायत में बताया गया कि दोनों पुलिसकर्मी नशे में प्रतीत हो रहे थे और उन्होंने करीब 30–40 मिनट तक कड़ाके की ठंड में दंपती को सड़क पर खड़ा रखा। बाद में मामला डीसीपी पंचकूला तक पहुंचा। डीसीपी के निर्देश पर शिकायतकर्ता ने एसएचओ एमडीसी से संपर्क किया। हैरान करने वाली बात तो यह है कि एसएचओ ने जांच के बाद बताया कि उस रात किसी भी प्रकार का नाका वहां अधिकृत ही नहीं था। चल रही है जांच : SHO
मनसा देवी थाना पुलिस के जांच अधिकरी मुनीष कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। उसकी जांच की जा रही है। पंचकूला पुलिस की ओर से उस दिन उस प्वाइंट पर कोई नाका नहीं लगाया गया था। उसी जगह चंडीगढ़ पुलिस की ओर से भी नाका लगाया जाता है। अब जांच यह की जा रही है कि वह पुलिसकर्मी पंचकूला पुलिस के थे या चंडीगढ़ पुलिस के। अभी तक एफाआइआर दर्ज नहीं की गई है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.