बारां शहर में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। बिजली निगम (प्रसारण) ने आवश्यक मरम्मत, रखरखाव और नए ट्रांसफॉर्मर लगाने के कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की घोषणा की है। एईएन कुलदीप सिंह ने बताया कि 11 केवी रीको और पुलिस लाइन फीडर से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में नागेश्वर कॉलोनी, पुलिस लाइन क्वार्टर, अनंत विहार, इंदिरा विहार, विक्रम नगर, अंजलि विहार, श्याम सरोवर, गजनपुरा और बारां ग्रामीण शामिल हैं। यह कटौती आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्यों के कारण की जा रही है। इसके अतिरिक्त विद्युत निगम द्वारा आरडीएसएस स्कीम के तहत नए ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य भी किया जाएगा। इस वजह से 11 केवी संजय कॉलोनी फीडर से संबंधित लंका कॉलोनी, संजय कॉलोनी, मुक्तिधाम रोड, प्रीत गार्डन और चरीघाट क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.