राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुकेश राजपुरोहित को पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ का बालोतरा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। ये नियुक्ति कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुशील पारिक ने की। यह मनोनयन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर किया गया। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया है कि मुकेश राजपुरोहित के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों को जिला स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश राजपुरोहित ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे विषयों पर सक्रियता से कार्य करेंगे। साथ ही, संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुकेश राजपुरोहित को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.