लुधियाना| श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर रेलवे द्वारा अमृतसर से चर्लपल्ली (हैदराबाद सिटी) के बीच विशेष आरक्षित रेलगाड़ी का संचालन किया जा रहा है। इस स्पेशल ट्रेन का लाभ लुधियाना के श्रद्धालुओं को भी सीधे तौर पर मिलेगा, क्योंकि ट्रेन का ठहराव ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन पर रखा गया है। ट्रेन नंबर 04642 अमृतसर से 23 और 24 जनवरी 2026 को सुबह 03:35 बजे रवाना होकर करीब 47 घंटे 55 मिनट की यात्रा के बाद सुबह 03:30 बजे चर्लपल्ली (हैदराबाद सिटी) पहुंचेगी। यह ट्रेन पहले ही दिन सुबह 6:00 बजे लुधियाना के ढंडारी कलां स्टेशन पहुंचेगी और 6:05 बजे आगे के लिए रवाना होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04641 चर्लपल्ली से 25-26 जनवरी को दोपहर 15:40 बजे प्रस्थान करेगी। लगभग 47 घंटे 30 मिनट बाद अमृतसर पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 11:50 बजे ढंडारी कलां पहुंचेगी। 11:55 बजे आगे रवाना होगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.