अलवर टाइगर मैराथन 2026 का आयोजन रविवार को भव्य रूप से हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में मैराथन शुरू हुई। 8 देशों से 18,600 से अधिक धावकों ने पर्यावरण, फिट इंडिया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

2 of 6
धावकों के साथ सेल्फी लेते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।
– फोटो : अमर उजाला
अलवर टाइगर मैराथन 2026 (इंटरनेशनल हाफ मैराथन) का आयोजन रविवार सुबह साढ़े 6 बजे प्रताप ऑडिटोरियम के सामने से भव्य रूप से शुरू हुआ। पहले चरण में एलिट वर्ग के पुरुष और महिला धावकों की 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन कराई गई, जो करीब सुबह 7 बजे संपन्न हुई। इसके बाद बीएसएफ, एसएसबी और आर्मी के जवानों ने दौड़ में हिस्सा लेकर जोश और अनुशासन का परिचय दिया।

3 of 6
धावकों के बीच पहुंचे अभिनेता रणदीप हुड्डा।
– फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 10 किलोमीटर और कुछ देर बाद पांच किलोमीटर की दौड़ शुरू की गई। मैराथन को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन को और भी खास बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

4 of 6
धावकों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।
– फोटो : अमर उजाला
मैराथन का सबसे भावुक और प्रेरणादायक दृश्य 2 किलोमीटर की दौड़ में शामिल पैरा एथलीट्स का रहा। करीब डेढ़ हजार से अधिक दिव्यांग धावकों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ दौड़ पूरी की। यह संख्या पिछले आयोजन की तुलना में तीन गुना अधिक रही। इस दौरान वन राज्य मंत्री संजय शर्मा मंच पर धावकों का उत्साह बढ़ाते हुए झूमते और नृत्य करते भी नजर आए, जिससे प्रतिभागियों में अतिरिक्त ऊर्जा देखने को मिली।

5 of 6
मंच पर मौजूद सीएम, डिप्टी सीएम व अन्य मेहमान।
– फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा, यह एक अनोखी पहल
डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि टाइगर संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और फिट इंडिया मूवमेंट को जोड़कर यह एक अनोखी पहल की गई है। उन्होंने कहा कि युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और पैरा एथलीट्स सभी की भागीदारी इसे एक फेस्टिवल का रूप देती है। ऐसे आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देते हैं और सरकार इसे आगे भी पूरा समर्थन देगी।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.