Alwar News: अलवर सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से बड़ौदा में पनियाला 6 लाइन हाईवे जोड़ा गया है, जिससे जिले में रोड कनेक्टिविटी बेहतर होगी. राष्ट्रीय राजमार्ग-921 के महवा-मंडावर-राजगढ़ सेक्शन को फोर लेन बनाने के लिए 862.22 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है. रेलवे स्टेशन के नए भवन निर्माण कार्य का भी जल्द शिलान्यास होगा. जिले में अलवर टाइगर मैराथन 8 फरवरी 2026 को आयोजित होगी और 350 करोड़ रुपए की लागत से डेयरी प्लांट बनाया जा रहा है.
8 फरवरी को होगा अलवर टाइगर मैराथन
350 करोड़ रुपए की लागत से लग रहा डेयरी प्लांट
पशुपालकों संबल प्रदान करने के लिए सरस डेयरी को सुदृढ़ करने की दिशा में 350 करोड़ रुपए की लागत से डेयरी में 5 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के नवीन दूध प्लांट का कार्य प्रक्रियाधीन है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार कृषक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, इसी दिशा में जिले में प्याज के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए एफपीओ के माध्यम से जॉइंट प्रोग्राम तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अलवर का सांसद होने के नाते आमजन की भावना के अनुरूप अलवर जिले को आगे बढाने के साथ-साथ विकास कार्यों को और गति देने काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिले की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण भी किया जाएगा.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.