छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. इससे साफ है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है.
मौसम विभाग ने 4 जनवरी के लिए चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश के एक-दो पॉकेट में घना कोहरा छा सकता है, खासकर सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में सुबह के समय दृश्यता कम रहने की संभावना है. ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
वर्षा और साइनो सिस्टम की स्थिति
वर्षा के मुख्य आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है. साइनोप्टिक सिस्टम (साइनो सिस्टम) फिलहाल निरंक बताया गया है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है.
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि सुबह के समय कुछ इलाकों में धुंध और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है.
राजधानी रायपुर में 4 जनवरी को धुंध छाए रहने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस की जा सकती है.
ठंड का बना रहेगा असर
दो दिनों के बाद के मौसम को लेकर फिलहाल कोई विशेष सिस्टम सक्रिय नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का असर बना रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट से सर्दी और बढ़ सकती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.