सुरक्षा के लिए एक दिन बंद रही जलापूर्ति प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसी सतर्कता के चलते शनिवार को पूरे शहर की पेयजल सप्लाई बंद रखी गई, ताकि सभी टैंकों की सफाई एक साथ पूरी की जा सके। निरीक्षण के दौरान राहत की बात यह रही कि टैंकों में कोई विषैली गंदगी या कचरा नहीं मिला, केवल कुछ पत्थर और बालू के कण पाए गए। इसके बावजूद, एहतियातन पूरी सफाई प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।
ये भी पढ़ें- Indore Diarrhea Outbreak: भागीरथपुरा में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, तीन थानों की पुलिस ने संभाली स्थिति
लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री ने कहा कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इंदौर जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हम पूरी तरह सतर्क हैं। भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण और सफाई अभियान जारी रहेंगे। निगम अध्यक्ष ने भी सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और शहरवासियों से अपील की कि वे भी अपने घरों की टंकियों की नियमित सफाई रखें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.