Ranchi Mithilesh Success Story: रांची के मिथिलेश ने 60,000 रुपये से बिजनेस शुरू किया और आज उनका करोड़ों का टर्नओवर है. दसवीं पास मिथिलेश को हमेशा से इस काम में रुचि थी, लोगों के मना करने के बावजूद उन्होंने रिस्क लिया और दो शोरूम के मालिक हैं और उनकी खुद की स्कूटी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है.
दो बाइक से तीन शोरूम तक का सफर
मिथिलेश ने लोकल 18 को बताया कि ‘आज रांची में मेरे तीन शोरूम हैं और करोड़ों में टर्नओवर है. इसके अलावा आज अपनी खुद की स्कूटी कंपनी एपी ग्रुप है, जिसके तहत इलेक्ट्रिक स्कूटी की मैन्युफैक्चरिंग होती है. पूरे रांची में सबसे सस्ती और अफोर्डेबल स्कूटी यहीं मिलती है. क्योंकि हम लोग खुद मैन्युफैक्चरिंग करते हैं, इसलिए सस्ते में दे पाते हैं.
इसके अलावा हमारा खुद का सर्विसिंग सेंटर भी है. यही कारण है कि लोग हम पर भरोसा कर पाते हैं. क्योंकि उन्हें पता है कि प्रोडक्ट खरीदने के साथ सर्विस भी मिल जाएगी, वह भी क्वालिटी की गारंटी के साथ. लेकिन यहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं था. एक समय ऐसा भी था जब डीलरशिप लेने के लिए हमें दर-दर भटकना पड़ा था.’
दो गाड़ी सबसे पहले बेची
उन्होंने बताया कि ‘सबसे पहले कहीं से हमें दो गाड़ियां मिलीं और वे आते ही बिक गईं. इसके बाद हमारे पास डीलरशिप नहीं थी, फिर राउरकेला से हमें गाड़ियां मंगवानी पड़ती थीं. यह 1993 की बात है, जब लोहरदगा और राउरकेला के बीच सिर्फ एक पतली सड़क होती थी. बारिश के मौसम में सुबह 4 बजे से लेकर 24 घंटे तक खुद को सुरक्षित रखते हुए बाइक या गाड़ी से लगातार सफर करना पड़ता था.’
केवल 10वीं तक पढ़ाई
साथ ही उन्होंने बताया कि ‘मैंने केवल दसवीं तक की पढ़ाई की है, क्योंकि मुझे पढ़ाई में कोई खास रुचि नहीं थी. शुरू से ही मुझे बिजनेस में दिलचस्पी थी और मुझे पता था कि मैं इसमें अच्छा करूंगा. बाद में 12वीं की पढ़ाई की, लेकिन उसके बाद पूरी तरह पढ़ाई छोड़कर बिजनेस में लग गया. अच्छी क्वालिटी और अच्छी सर्विसिंग का ही नतीजा है कि दो गाड़ियों से शुरू हुआ सफर आज हरमू रोड के किशोरगंज स्थित तीन शोरूम तक पहुंच चुका है.’
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.