पिथौरागढ़ हाईवे पर थरकोट के पास एक टिप्पर ने बाइक को रौंद दिया। घटना में बाइक चालक की वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, जाख पुरान निवासी 18 वर्षीय विकास कुमार अपनी बाइक से जिला मुख्यालय आ रहा था। थरकोट के पास तेज रफ्तार टिप्पर से बाइक को टक्कर मार दी। विकास बाइक से छिटककर टिप्पर के नीचे आ गया जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं टिप्पर चालक को हिरासत में लिया गया है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.