फाजिल्का जिले में अबोहर की न्यू सूरज नगरी गली नंबर 7 में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर से लगभग 13 लाख रुपए के गहने और नकदी चुरा ली। बता दे कि यह घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार रात के समय रिश्तेदारी में सिरसा गया हुआ था। वहीं सुबह जब परिवार वापस लौटा, तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ और कमरों के ताले टूटे हुए पाए। परिजनों ने तुरंत थाना नंबर दो पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोर 13 का सामान लेकर फरार पुलिस को दिए बयान में पीड़ित सुरजीत सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को रात करीब 8 बजे वह अपने परिवार के साथ सिरसा में रिश्तेदारी में गए थे। 27 फरवरी को सुबह लगभग 6 बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान के अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए थे। घर से 7 तोले सोने के गहने और लगभग 3 लाख की नकदी गायब थी। इस चोरी से उन्हें करीब 13 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस थाना नंबर दो की पुलिस ने सुरजीत सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331 (4) और 305 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पीड़ित के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.