सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिस्टर इंडियन हैकर से मिलने यूपी के बलिया से एक 12 साल का बालक अजमेर पहुंच गया। एक पार्किंग संचालक ने उसे रात में सोने के लिए जगह दी, खाना खिलाया और सुबह आरपीएफ को सौंप दिया। इसके बाद उसे चाइल्ड लाइन ने बाल कल्याण समिति (सीडब्
बच्चे ने कहा वह भी सोशल मीडिया सेलिब्रिटी बनना चाहता है। इसलिए अपने पसंदीदा इन्फ्लुएंसर से मिलने अजमेर आ गया। परिजन को इसकी जानकारी नहीं है। उसे बाल गृह भेज दिया गया है।
सीडब्लूसी की अध्यक्ष अंजलि शर्मा के मुताबिक बच्चे की जेब में न तो पर्याप्त पैसे थे और न ही घर में किसी को यह खबर कि वह करीब 1126 किमी दूर निकल चुका है। काउंसलिंग के दौरान बच्चे की आंखों में डर भी था और सपना भी। उसने बताया कि वह भी सोशल मीडिया पर नाम कमाना चाहता है। लोगों से मिलना चाहता है, वीडियो बनाना चाहता है। उसके माता पिता की जानकारी ली। पिता ट्रक ड्राइवर है, मां गृहिणी है और तीन भाई और हैं। लेकिन उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.