ब्यावर में पुलिस थाना बदनोर की टीम ने कार्रवाई करते हुए 189 किलो 490 ग्राम अफीम डोडा-पोस्त जब्त किया है। इस मामले में 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
तस्करी में प्रयुक्त एक कार और 2 फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई वृत्ताधिकारी मसूदा जयसिंह आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में की गई। पुलिस थाना बदनोर के थानाधिकारी महादेव प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी के दौरान यह सफलता हासिल की।
वृत्ताधिकारी मसूदा ने बताया कि बदनोर थाना पुलिस ओझियाना की ओर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली नंबर प्लेट लगी एक सफेद हुंडई क्रेटा कार को रोकने का इशारा किया गया। ड्राइवर ने नाकाबंदी तोड़कर वाहन भगा दिया। पुलिस टीम ने सतर्कता और सजगता दिखाते हुए कार का पीछा किया और उसे रुकवाया। तलाशी लेने पर कार में प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ 189 किलो 490 ग्राम अफीम डोडा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से वाहन सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.