हथकड़ी बांधकर पैदल जुलूस निकाला
गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस वाहन से कालापीपल ले जाया गया। इस दौरान पुलिस ने उसके हाथ में हथकड़ी बांधकर कालापीपल की सड़कों पर उसे पैदल घुमाकर जूलुस निकाला। हालांकि अवंतीपुर बडोदिया थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा का कहना है कि कालापीपल रेलवे फाटक पर जाम लगा था। जिससे पुलिस वाहन आगे नहीं बढ़ सका। स्थिति को देखते हुए आरोपी को रेलवे फाटक से तहसील कार्यालय तक पैदल ले जाना पड़ा। कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें- अयोध्या बायपास पर पेड़ कटाई पर ब्रेक,सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक NGT ने रोकी सुनवाई,स्टे रहेगा कायम
श्रद्धांजलि से संबंधित पोस्ट पर किया कमेंट
शिकायत के अनुसार मंगलवार को मनोज ने अपनी फेसबुक आईडी से एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट में अरनियाकलां में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा, विधायक घनश्याम चंद्रवंशी और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवीप्रसाद ठेकेदार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करने का जिक्र था।
गत वर्ष भी हुआ था विवाद
गत वर्ष अप्रैल 2025 में भी कांग्रेस कार्यकर्ता पटेल ने विधायक चंद्रवंशी द्वारा इंटरनेट पर की पोस्ट पर कमेंट किया था। कमेंट से नाराज विधायक चंद्रवंशी ने पटेल को फोन कर खरीखोटी सुना दी थी। उसका आडियो इंटरनेट पर बहुप्रसारित हुआ था। कमेंट को लेकर गांव के ही भाजपा से जुड़े तीन लोगों ने अवंतिपुर बड़ोदिया थाने की तिलावद चौकी पर लिखित आवेदन दिया। जिस पर पुलिस ने हरिओम पर प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई कर जेल भेजा था। हरिओम पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने भी अवंतिपुर बड़ोदिया थाना पहुंचकर कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की थी। अब एक बार फिर पटेल द्वारा इंटरनेट पर विवादित पोस्ट से मामला गर्मा गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.