सूरजपुर आबकारी विभाग ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8352 नशीले कैप्सूल जब्त किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में आबकारी टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पंच मंदिर पारा, कब्रिस्तान मोहल्ला, थाना सूरजपुर क्षेत्र में मो. रोशन (उम्र 23 वर्ष) अवैध रूप से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बेच रहा है।
सूचना मिलते ही आबकारी टीम ने तत्काल दबिश दी और आरोपी मो. रोशन को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 8352 नग SPASMO-PROXYVON (ट्रामाडोल) नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। इन कैप्सूलों को विधिवत जब्त कर सीलबंद कर आबकारी विभाग के कब्जे में लिया गया।
आरोपी मो. रोशन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.