उदयपुर जिले के प्रारंभिक शिक्षा विभाग के सेटअप में 1067 शिक्षकों के पद खाली पड़े है। सरकार का दावा है कि स्कूलों में रिक्त पदों को भर रहे है। उदयपुर जिले में प्रारंभिक शिक्षा में 2175 स्कूल है और इनमें सबसे ज्यादा पद सेकेंड ग्रेट टीचर के खाली है। असल
धरियावद विधायक थावरचंद के पिछले दिनों विधानसभा में लगाए सवाल पर सरकार की और से दिए जवाब में ये आंकड़े सामने आए है। इसके तहत उदयपुर जिले के प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 8777 पद में से 7710 भरे है और 1067 पद खाली पड़े है।
इसके जवाब में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया था कि माध्यमिक शिक्षा में प्राध्यापक एवं वरिष्ठ अध्यापक के पद 50% पदोन्नति और 50% सीधी भर्ती से भरे जाते हैं। प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक लेवल प्रथम एवं द्वितीय (विभिन्न विषय) के 100% पद सीधी भर्ती से, प्रचलित सेवा नियमों के प्रावधानों के अंतर्गत भरे जाते हैं।
प्रदेश में करीब 72 हजार स्कूल हैं और इसमें प्रारंभिक और माध्यमिक मिलाकर उदयपुर में इनकी संख्या 3994 है। वैसे शिक्षक संगठनों के नेता कहते है कि विद्यार्थियों की संख्या अनुपात के आधार पर शिक्षक नियुक्त किए जाएं। शहरी क्षेत्र में कई स्कूलों में 20 से 25 विद्यार्थियों के लिए 4 शिक्षक तो गांवों के कई स्कूलों में 1 से 2 शिक्षकों पर ही पूरे स्कूल चल रहे है।
इधर, शिक्षक संगठनों की और से कई शिक्षकों को गैरशैक्षणिक कार्यों से हटाकर पुनः स्कूलों में लगाने की मांग भी कर रखी है। उनका तर्क था कि प्रतिनियुक्ति पर शिक्षकों को दूसरी जगह लगाने से पद खाली रहते और स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
उदयपुर जिले में शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या
| पद का नाम | स्वीकृत | कार्यरत | रिक्त |
| सेकेंड ग्रेड टीचर | 550 | 173 | 377 |
| थर्ड ग्रेड टीचर L2 | 1897 | 1725 | 172 |
| थर्ड ग्रेड टीचर L1 | 5990 | 5579 | 411 |
| प्रशिक्षक, शा. शि. | 340 | 233 | 107 |
| कुल | 8777 | 7710 | 1067 |
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.