हथवाला गांव निवासी 20 वर्षीय युवक विनोद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की बहन ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में अपने भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोस्त के साथ घर गया था युवक
ज्योति ने बताया कि वह सरकारी कर्मचारी है और उसके परिवार में तीन बहनें व एक भाई है। पिता का देहांत हो चुका है और मां गृहिणी हैं। विनोद परिवार का सबसे छोटा सदस्य था। 26 दिसंबर की रात विनोद के पास एक फोन आया, जिसमें उसके दोस्त ने गांव झमोला में किसी की मौत होने की बात कही और शोक व्यक्त करने के लिए चलने को कहा। इसके बाद विनोद घर से निकल गया।
परिजनों के मुताबिक उसी रात करीब साढ़े आठ बजे विनोद अपने दोस्त साहिल उर्फ इल्लू के साथ कुछ देर के लिए घर लौटा और फिर वापस चला गया। पूरी रात विनोद घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और फोन भी किए, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।अगले दिन 27 दिसंबर को ज्योति और उसकी बहन विनोद की तलाश में साहिल उर्फ इल्लू के घर पहुंचे। वहां साहिल व उसकी पत्नी से विनोद के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.