Last Updated:
Yamuna Nagar Murder News: हरियाणा के यमुनानगर में सरपंच की पत्नी की मर्डर मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझा लिया है. गांव शामपुर में बेटे ने ही मां की हत्या कर शव हौदी में डाला था. क्योंकि मां गांव की लड़की से उसकी शादी के लिए राजी नहीं थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का खुलासा होने के बाद पुलिस आरोपी बेटे तक पहुंची थी.
यमुनानगर. विदेश पढ़ने गया बेटा, वहां से खौफनाक प्लानिंग के साथ लौटा. आधी रात को बेटे ने मां का कत्ल कर दिया. उस मां का जिसने उसे जन्म देकर पालपोषकर बढ़ा किया और फिर पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेजा. यह झकझोरने वाली कहानी हरियाणा के यमुनानगर में है. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफऱ्तार कर लिया है.
दरअसल, यमुनानगर के कस्बा साढौरा के गांव शामपुर में एक बेटे ने ही अपनी मां को इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वह गांव की ही लड़की से उसकी शादी से इंकार कर रही थी. 29 दिन पहले आरोपी लंदन से यमुनानगर वापस लौटा था और इसी बीच जब परिवार में सहमति नहीं बनी तो उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर मां को ही मौत के घाट उतार दिया. हालांकि यह मर्डर मिस्ट्री का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान बाद हुआ.
जानकारी के अनुसार, यमुनानगर के कस्बा साढौरा के गांव शामपुर के सरपंच की पत्नी की 15 दिन पहले मौत हो गई, लेकिन तब यह बात सामने आ रही थी कि शायद महिला की पानी में डूबने से मौत हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने काटना स्थल का जायजा लिया और वहां से पुलिस को कांच की चूड़ियां में टूटी हुई मिली लेकिन बात यह सामने आई कि इसके गिरने से मौत हुई है और मुंह पानी में डूब गया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था, लेकिन जब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आई तो मामला चौंकाने वाला था. क्योंकि महिला की चोट करने से मौत हुई थी. इसके बाद जब पुलिस ने इस पूरे मामले की तफ्तीश की तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ, कातिल कोई बाहर का नहीं, बल्कि एक महीना पहले लंदन से यमुनानगर लौटा इनका बेटा ही था. पुलिस ने आरोपी गोमित राठी को जब हिरासत में लिया तो पता चला की गोमित अकेला नहीं बल्कि उसका साथी भी इस हत्याकांड में शामिल था. डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि बेटा ने अपनी ही मां हत्या की थी.
पुलिस ने बेटे से पूछताछ की तो सामने आया की एक महीना पहले गोमित लंदन से आया था. वह गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था और वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन आरोपी की मां ऐसा नहीं करना चाहती थी. बेटे और उसकी प्रेमिका दोनों के बीच मां आ रही थी.
घटना की रात को बेटे ने एक प्लान रचा और अपने दोस्त के साथ मिलकर घर के ही आंगन में छिप गया. जब मां घर में लगे ट्यूबल के पास पहुंची तभी बेटे ने मां पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और मां का शव हौदी में डाल दिया. आरोपी ने मां के मूंह को पानी में रखा और टांगें हौदी से बाहर रखी, ताकि ऐसा लगे कि उसकी डूबने से मौत हुई है.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.