24 दिसंबर को गोमित ने अपनी मां बलजिंद्र कौर की हत्या की थी।
हरियाणा के यमुनानगर में श्यामपुर गांव के सरपंच जसबीर सिंह की पत्नी बलजिंद्र कौर का हत्यारा इनका ही बेटा गोमित राठी निकला। गोमित पास के ही गांव की एक युवती के साथ 4 साल से रिलेशन में था। गोमित की मां को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी विवाद के कारण गोमित
.
18 दिसंबर को गोमित ने इंडिया आने का प्लान बनाया। इसमें उसने अपने दोस्त पंकज को भी शामिल कर लिया। पंकज ने ही इंडिया में गोमित को छिपाने का अरेंजमेंट किया। दिल्ली से दोनों खाटूश्यामजी दर्शन करने के लिए गए। वहां से आने के बाद गोमित ने करनाल में PG लिया।
6 दिन यहां रहने के बाद 24 दिसंबर को उसने श्यामपुर गांव जाकर मां की हत्या कर दी। इसके बाद वह परिवार को दर्शाता रहा कि वह इंग्लैंड में ही है। परिवार का फोन आने के बाद उसने उन्हें इंग्लैंड से इंडिया आने की बात कही। पुलिस जांच में पारिवारिक झगड़े की बात सामने आने की बात के बाद गोमित फंस गया।
पुलिस की गिरफ्त में गोमित और पंकज। दोनों 4 दिन के पुलिस रिमांड पर है।
अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए इंग्लैंड से आकर हत्या करने की पूरी कहानी….
- 2 साल पहले स्टडी वीजा पर इंग्लैंड गया: पुलिस के मुताबिक, गोमित पर युवती से लव मैरिज करने का भूत सवार था। परिवार उसे इसके लिए मना कर रहा था। आए दिन इस बात को लेकर घर में झगड़े होते थे। गोमित की मां बलजिंद्र भी इस रिश्ते के खिलाफ थी। घर में हो रहे झगड़ों को देखते हुए 2 साल पहले परिवार ने स्टडी वीजा पर गोमित को इंग्लैंड भेज दिया। गोमित के वहां जाने के बाद भी परिवार में झगड़े कम नहीं हुए। वहीं गोमित ने मां की हत्या की ठान ली।
- 18 दिसंबर को दिल्ली से खाटूश्याम गए: गोमित ने 18 दिसंबर को इंडिया आने का प्लान बनाया। उसने अपने दोस्त पंकज को इस पूरे प्लान में शामिल कर लिया। 18 तारीख को दिल्ली एयरपोर्ट पर पंकज ही गोमित को रिसीव करने गया। यहां से दोनों राजस्थान में स्थित खाटूश्यामजी के दर्शन करने गए। यहां से गोमित करनाल पहुंचा और एक PG लिया। इसके बाद यहीं से वह मां की हत्या की प्लानिंग बनाने लगा।
- 24 दिसंबर को गांव जाकर हत्या: गोमित को पता था कि उसकी मां देर शाम को पशुओं को चारा डालने के लिए जाती है। 24 दिसंबर को गोमित श्यामपुर गांव पहुंचा और अपने पशु बाड़े में जाकर छिप गया। उसने यहां सारी लाइटें बंद कर दीं। रात 9 बजे बलजिंद्र कौर पशु बाड़े में आई तो गोमित ने उस पर हमला कर दिया। पहले उसके सिर में चोट मारी और फिर गला दबा दिया। इसके बाद पानी की हौद में फेंककर रात को ही करनाल अपने PG में चला गया।

24 दिसंबर की रात को इसी हौद में बलजिंद्र कौर का शव मिला था।
- परिवार के फोन का इंतजार किया: पुलिस के मुताबिक करनाल में गोमित परिजनों का फोन आने का इंतजार करता रहा। जब बलजिंद्र देर रात तक घर नहीं आई तो परिवार के लोग उसे ढूंढते हुए पशु बाड़े में पहुंचे। वहां हौद में बलजिंद्र का शव पड़ा हुआ था। उसकी चूड़ियां टूटी हुई थीं और सिर पर चोट लगी थी। परिवार ने 25 दिसंबर की सुबह गोमित को फोन कर मां की हत्या की सूचना दी। इस पर गोमित ने कहा कि मैं फ्लाइट पकड़कर इंडिया आ रहा हूं।
- 26 दिसंबर को दिल्ली जाकर बैठा: गोमित ने परिवार को बताया कि 26 दिसंबर को वह इंडिया पहुंचेगा। वह पहले ही करनाल से दिल्ली एयरपोर्ट जाकर बैठ गया। उसे वहां लेने के लिए कुछ रिश्तेदार आए। रिश्तेदारों के सामने उसने मां की मौत पर रोने का दिखावा किया। इसके बाद गांव श्यामपुर आने के बाद बलजिंद्र कौर का अंतिम संस्कार किया गया। गोमित ने ही मां को मुखाग्नि दी। इस दौरान उसका दोस्त पंकज भी मौजूद रहा।

25 दिसंबर को बलजिंद्र कौर का शव मिलने के बाद सरपंच के घर के बाहर खड़े लोग।
2 पॉइंट में जानिए कैसे फंसा गोमित….
- परिवार की मांग पर SIT बनी: परिजनों को बलजिंद्र कौर की मौत संदिग्ध लग रही थी। 29 दिसंबर को साढ़ौरा की विधायक रेनू बाला के साथ SP कमलदीप गोयल से मिलने के लिए पहुंचे और हत्या का केस दर्ज कर SIT गठित करने की मांग की। SP ने बलजिंद्र के परिवार की मांग मानते हुए SIT गठित की।
- SIT की पूछताछ में गोमित का कबूलनामा: SIT ने जांच शुरू की तो सामने आया कि परिवार में गोमित के रिलेशनशिप को लेकर झगड़े होते थे। इसलिए उसे 2 साल पहले इंग्लैंड भेज दिया था। पुलिस ने 24 दिसंबर को घटनास्थल से मिले संदिग्ध पैरों के निशान और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर गोमित से सख्ती से पूछताछ की। इस पर उसने दोस्त पंकज के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल कर ली। यह सुनकर परिवार के लोग भी हैरान हो गए। पुलिस ने गोमित और पंकज को गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं।
————————–
ये खबर भी पढ़ें :-
लव मैरिज न कराने पर मां की हत्या:इंग्लैंड से यमुनानगर आया बेटा, 6 दिन छुपा रहा; डंडे मार गला दबाया, हौद में फेंकी लाश

हरियाणा के यमुनानगर में श्यामपुर गांव के सरपंच की पत्नी का शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला की हत्या उसके बेटे ने ही की थी। बेटा लव मैरिज करना चाहता था, जबकि मां इसके खिलाफ थी। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.