Yamuna Nagar News: हरियाणा के यमुनानगर के रूपनगर कॉलोनी में छत से गिरने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, डॉ योगेश जिंदल ने आरोपों को नकारा, पुलिस जांच में जुटी. परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि जल्दी इलाज ना मिलने से बच्चे की मौत हो गई.
यमुनानगर के रूपनगर कॉलोनी का रहने वाला परिवार बच्चे को 11:00 छत से गिरने के बाद अस्पताल लाया था. आरोप है कि बच्चे को समय पर और सही इलाज नहीं मिला, जिस कारण उनके बेटे की जान चली गई. बच्चे की मौत से मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को गंभीरता से नहीं लिया और जरूरी उपचार में देरी की गई. इसी को लेकर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. हंगामे के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया.
अस्पताल संचालक डॉ योगेश जिंदल ने इन आरोपों को गलत बताया है. डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा दूसरे हॉस्पिटल से रेफर हो कर आया था. बच्चे के सिर में गंभीर चोट थी और उसकी हालत बेहद नाजुक थी. डॉक्टरों के अनुसार, परिजनों को बच्चे की गंभीर स्थिति के बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई थी और हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन चोट ज्यादा होने के कारण बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी.
अब तक परिजनों ने शिकायत नहीं दी थी
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए परिजनों को शांत कराया और अस्पताल प्रशासन से भी बातचीत की. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और सूचना मिलने पर यहां पहुंच कर मामला शांत करवाया गया है. हुड्डा थाना प्रभारी प्रमोद वालिया ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है. यदि किसी प्रकार की कोई शिकायत दी जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.