शतरंज प्रतियोगिता के आयोजक सीने अभिनेत्री यामी गौतम को सम्मानित करते हुए।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आयोजित दो दिवसीय ओपन फिडे रेटेड रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में भारत के आर्यन वार्ष्णेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटरनेशनल मास्टर का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्
फाइनल मुकाबले में आर्यन वार्ष्णेय ने आतिक्ष ठाकुर को पराजित कर शीर्ष स्थान हासिल किया। प्रकाश राम ने फिडे मास्टर का खिताब जीता, जबकि समीर सिंह शेरगिल दूसरे स्थान पर रहे। कांगड़ा चेस क्लब के अतुल चौधरी ने बताया कि हरिओम शर्मा को चेस मास्टर और नामितवीर सिंह वालिया को इंडियन मास्टर के खिताब से नवाजा गया। अंडर-15 वर्ग में शानवी विजेता रहीं।
प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले अभिनेत्री यामी गौतम ने शक्तिपीठ माता ब्रजेश्वरी देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शतरंज जैसा खेल अनुशासन, धैर्य और रणनीति सिखाता है। उन्होंने हिमाचल के युवाओं की प्रतिभा पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यहाँ के युवा हर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया और विजेताओं को कुल ₹2.5 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
यामी गौतम युवा खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.