घटना के बाद परिजन और ग्रामीण राममूर्ति मीणा को गंभीर हालत में खंडार अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राममूर्ति मीणा को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: निजी बस ऑपरेटरों का फूटा गुस्सा, 24 जनवरी को प्रदेशव्यापी हड़ताल
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते गुरुवार को राममूर्ति मीणा के बेटों द्वारा कीमत पुत्र श्याम मीणा के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस के अनुसार इसी घटना का बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष ने शुक्रवार को राममूर्ति मीणा पर जानलेवा हमला किया, जिसमें उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही खंडार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। गांव में घटना के बाद तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.